ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांगड़ा जिलें के नूरपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार स्कूल बस 200 फीट वाली गहरी खाई में जा गिरी। 
इस दर्दनाक हादसे में बस का ड्राईवर की मौत हो गई है और अभी तक नौ बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि बस में करीब 35 बच्चें सवार थे।
ये स्कूल बस पठानिया मेमोरियल स्कूल की थी। जिसमें नर्सरी और पहलीकक्षा के विद्यार्थी सवार थे। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मरने वाले बच्चों की संख्या का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

