ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेटा लीक मामले में घिरने के बाद फेसबुक के यूजर्स की प्राइवेसी के कारण कई अहम कदम उठाए है ताकि युजर्स की प्राइवेट डाटा की सुरक्षा की जा सकें। डेटा लीक के साथ निपटने के लिए फेसबुक लगातार अपनी नीतियों औऱ फीचर्स में बदलाव कर रहा है। 
फेसबुक ने अब यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सर्च के फीचर में बदलाव किया है। इस नए बदलाव के साथ किसी को भी मोबाइल नंबर के साथ सर्च नहीं किया जा सकेंगा। इस फीचर को बंद करने से पहले फेसबुक के किसी भी युजर को मोबाइल नंबर के साथ सर्च किया जा सकता था पर अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे कई मामले सामने आये है जब अपराधियों ने फेसबुक नंबर के साथ सर्च करके लोगों की प्रोफाइल से उनकी जानकारी ली है।
इसके इलावा फेसबुक ने थर्ड पार्टी के लिए अपनी नीतियों को और भी ज्यादा सख्त किया है। इस नीतियो के अनुसार कोई भी थर्ड पार्टी अब फेसबुक के किसी भी युजर्स की जाति, धर्म, दफ्तर या वो शादीशुदा है या नहीं भी पता नहीं कर सकेगा।

