न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो त्योहारों के सीजन के पहले आपको तोहफा मिल सकता है। दरअसल, SBI अपने ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस रखने पर जल्द ही फैसला ले सकता है। अभी SBI के खाताधारकों के लिए अकाउंट में 5 हजार रूपये मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। इसका पालन नहीं करने वाले ग्राहकों को जुर्माना देना पड़ता है, लेकिन कई ग्राहक ऐसा नहीं कर रहे हैं। जिस कारण जाने-अनजाने में उनसे SBI जुर्माना वसूलता है। अब SBI नहीं चाहता है कि उसके ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी हो, इसलिए कुछ कदम उठाने की बात कही जा रही है।
इस समय SBI मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखने वालों के खातों से 100 रूपये प्रति महीने जुर्माना वसूलता है। अगर ग्राहक मेट्रो शहर में है और उसके खाते में 5 हजार रूपये से कम की राशि होने पर 100 रूपये जुर्माने के साथ GST भी लगाया जाता है। अगर 5 हजार रूपये से 50 फीसदी कम रकम है तो जुर्माने के रूप में 50 रूपये देने पड़ते हैं। दूसरी तरफ SBI सेविंग अकाउंट को बेसिक सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की भी सलाह दे रहा है। दरअसल बेसिक सेविंग अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी जुर्माना नहीं लगता है, लेकिन इन अकाउंट के खाताधारकों को चेकबुक नहीं मिलता है।

