राजिंदर कौर भट्ठल ने दुर्लभ सिंह को बर्खास्त करने की सिफारिश की !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : इन दिनों सोशल मीडिया में पंजाब कांग्रेस के सचिव का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र वायरल रहा है। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
इन दिनों सोशल मीडिया में पंजाब कांग्रेस के सचिव का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र वायरल रहा है। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा गया है। दरअसल इस पत्र में कांग्रेस नेत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल की सिफारिश पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय को- आर्डिनेटर और भतीजे दुर्लभ सिंह समेत तीन अन्य को पार्टी से बर्खास्त करने की बात की गयी है। जिसके बाद से पार्टी में बवाल मचा हुआ है। वहीं लहरागागा में दुर्लभ सिंह भी मीडिया के सामने आये और उन्होंने न सिर्फ इस पत्र में न्र्खास्त करने सम्बन्धी आदेश पर सफाई दी बल्कि बीबी भट्ठल पर भी तीखे हमले बोले है।

दुर्लभ ने कहा कि इस पत्र का कोई मतलब नही है क्योंकि पंजाब कांग्रेस को उनके खिलाफ कारवाई करने का अधिकार ही नही है इसका अधिकार तो यूथ के राष्ट्रीय प्रधान के पास है। आगे उन्होंने भट्ठल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भट्ठल ने हमेशा अपने फायेदे के लिए कांग्रेस को नुक्सान पहुंचाया है।

फिलहाल जिस तरह से दुर्लभ बीबी भट्ठल के खिलाफ पहली बार सामने आये है, इससे कांग्रेस में बवाल बढने के आसार पैदा हो गये है। जिसका असर आगामी चुवान में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *