SBI घोटाले का खुलासा, 15 करोड़ का चूना, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोलकाता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में घोटाले का मामला सामने आया है | सीबीआई ने कथित तौर पर 15…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोलकाता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में घोटाले का मामला सामने आया है | सीबीआई ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोप में एसबीआई के दो पूर्व प्रबंधकों, कैनरा बैंक के एक पूर्व प्रबंधक और चार अन्य को गिरफ्तार किया है |

तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि जांच एजेंसी ने इस आरोप में केस दर्ज किया | उन्होने बताया कि 2013-14 में एक निजी कंपनी के निदेशकों ने एसबीआई और कैनरा बैंक के तीन अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक को चूना लगाने की साजिश रची थी | एसबीआई की औद्योगिक शाखा को करीब 15 करोड़ रुपए का चूना लगाया था |

15 करोड़ का लगाया था बैंक को चूना

उन्होंने ऐसा करने के लिए कथित तौर पर कैनरा बैंक, देना बैंक और एसबीबीजे के फर्जी साख-पत्रों के जरिए तीन बिलों में फर्जीवाड़ा कर इस कारनामे को अंजाम दिया | सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि आरोपियों को कोलकाता के बिचार भवन में सीबीआई के विशेष जज के सामने पेश किया गया जिन्होंने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *