ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राजनीतिक विज्ञापन कंपनी के करोड़ों फेसबुक यूजर्स के डेटा अपने पास रखने की खबर आने पर अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक इंक से जवाब मांगा | इसके बाद अमेरिका की सोशल मीडिया कंपनी के शेयर टूट गए | शेयर की कीमत घटने की वजह से फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्क को एक दिन में 6.06 अरब डॉलर करीब 395 अरब रुपये का झटका लग गया |
6.06 अरब डॉलर का नुकसान
अमेरिका और यूरोप के सांसदों ने जकरबर्ग को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। वे जानना चाहते हैं कि ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका ने डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने में किस तरह से मदद की |
फेसबुक के CEO पर बढ़ा प्रेसर
फेसबुक पहले ही यह बता चुका है कि 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उसके प्लेटफॉर्म का प्रचार-प्रसार करनेवाले रूसी लोगों ने कैसे इस्तेमाल किया था, लेकिन इसे लेकर जकरबर्ग कभी सवालों के घेरे में नहीं आए थे। इस मामले से सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सख्त रेग्युलेशन का दबाव भी बन सकता है।



