SBI में नौकरी करने का सपना देखने वालो, क्या आप जानते है SBI ने निकाले दस हजार कर्मचारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही है। बता दें कि बैंक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही है। बता दें कि बैंक ने पिछले छह माह में अपने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके इलावा बैंक ने नौकरी देने में भी कटौती कर दी है।

STATE BANK OF INDIA

बता दें कि इसका कारण यह है कि बैंक ने पिछले छह माह में एसोसिएट बैकों और भारतीय महिला बैंक का अपने में विलय किया था जिस कारण इन बैंको की काफी ब्रांचों का विलय हो गया और कर्मचारी काफी ज्यादा संख्या में हो गए थे।

STATE BANK OF INDIA

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसी साल एक अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय लागू हुआ है। विलय के बाद स्टेट बैंक की देशभर में कुल शाखाओं में 6,847 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या बढ़कर 23,423 तक पहुंच गई है।

STATE BANK OF INDIA

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2017 के दौरान उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 2,79,803 थी और सितंबर अंत में यह संख्या घटकर 2,69,219 रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *