ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार वोट बैंक जुटाने और जनता को लुभाने का हर संभन प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बादशाहपुर से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (LSP) के उम्मीदवार डॉ. सतीश यादव चुनावी तैयारियों में जी तोड़ मेहनत में लगे हुए है। जिसके लिए वो हर रोज अलग-अलग गांव में जाकर एक साथ लगातार कई जगहों के दौरे और जनसभाएं कर रहे हैं।
लोगों से किए ये वादे
सतीश यादव का कहना है कि, वे उन सभी मुद्दों पर काम करेंगे, जिन पर जनता चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि, LSP पार्टी के 6 मुद्दे अहम हैं जिनको लेकर वो काम कर रहे हैं। पहला मुद्दा 100 प्रतिशत आरक्षण है, दूसरा एक परिवार एक रोजगार, तीसरा मुद्दा मनरेगा को किसान और मजदूर से जोड़ना, चौथा मुद्दा हम दो, हमारे दो, पांचवा मुद्दा राज्य सभा समाप्त के बिना प्रजातंत्र कठपुतली है, छठे मुद्दा विधवा, विक्लांग एवं वृध्दा पेंशन है।

