ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। ऐेसे में राजनीतिक दलों के नेता वोट बैंक जुटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां नेता जीत का ऐलान कर रहे हैं, वहीं विरोधी दलों पर आरोप पर प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में बसपा के कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनावी उम्मीदवार मदन तंवर में करनाल रोड पर कार्यालय का उद्घाटन किया। जीत का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ओर बीजेपी ने कैथल में केवल राज किया है. लेकिन विकास नहीं किया। मदन तवंर ने आगे कहा कि, उनकी पार्टी को कैथल की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत जरूर होगी।

