पलवल, 1 अगस्त
पलवल के फुलवाडी गांव में दलित सरपंच और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सरपंच राहुल का आरोप है कि फोन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें और उनके परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। सरपंच ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पुलिस को धमकी की रिकॉर्डिंग देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।वीओ : पलवल के फुलवाडी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सरपंच राहुल और उनके परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली। सरपंच राहुल के मुताबिक संदीप पुत्र रवि नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें और उनके परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दी।
सरपंच का आरोप है कि फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वह चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। धमकी के बाद से सरपंच का परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
सरपंच राहुल का कहना है कि धमकी के बाद उनके परिवार में इतना डर है कि रात से किसी ने ठीक से खाना तक नहीं खाया। परिवार को हर वक्त यह आशंका सता रही है कि कहीं दूसरा पक्ष घर पर हमला न कर दे। सरपंच के मुताबिक, गांव में साफ-सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए जाने में भी परिवार के लोग डर रहे हैं।
सरपंच राहुल का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से लेकर DSP और पुलिस अधीक्षक तक की है। पुलिस को फोन पर मिली कथित धमकी की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है। लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है। वहीं सरपंच राहुल और उनके परिवार ने पुलिस-प्रशासन से जल्द सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फुलवाडी गांव के सरपंच और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर अब पुलिस-प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।
अन्य खबरें जानें –


