कीव, 1 अगस्त
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक हुए इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई रिहायशी इमारतों और गोदामों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबे में दबे और फंसे लोगों की तलाश लगातार जारी है।
कीव के रिहायशी इलाके में इमारत गिरने से क्षतिग्रसत हो गई । मिसाइलों के हमले से इमारत में आग लग गई, जिसके चलते कईं लोग इमारत के अंदर ही फंसे होने की आशंका है।
वहीं, शेवचेंकिव्स्की जिले की भी एक इमारत की पहली और दूसरी मंजिल ढह गई, जहां भी राहत अभियान जारी है। कईं इलाकों के गोदामों में भी आग लगने की खबरें सामने आई है।
रूस ने दो दिन पहले ही युक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था, जिससे 19 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
लगातार बढ़ते रूसी हवाई हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से उन्नत हवाई रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने की अपील की है।जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार देर रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की। इस दौरान वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई हालिया बैठक पर भी चर्चा हुई। जेलेंस्की ने उस बैठक को “सकारात्मक और उपयोगी” बताते हुए उम्मीद जताई कि यूक्रेन को जल्द ही अतिरिक्त सैन्य सहायता और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम मिलेंगे।
अन्य खबरें जानें –


