ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है जो भारतीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के नाम ट्विटर अकाउंट चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुबंई में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सारा के नाम से फेक अकाउंट बना कर राजनीति गतिविधियों में ट्वीट करता था।
जब इस बारें में सारा से पुछाताछ की गई तो उसने बताया कि वो ट्विटर का इस्तेमाल करती नही है और ना ही उसका राजनीति में दिलचस्पी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुबंई से पकड़ा है। आरोपी पर शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।



