ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कपूरथला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कपूरथला के गांव औजला में रहने वाली 16 साल की लड़की कोमलप्रीत पर तेजाब फेंका गया है जिस कारण पीड़ित लड़की 15 से 20 फीसदी झुलस चुकी है।
गौरतलब है कि लड़की पर तेजाब फेंकने वाला कोई बाहर का व्यक्ति नहीं बल्कि उसका ही रिश्तेदार है। पीड़ित लड़की को तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।

