ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांसिंग अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लोग उनके डांस की एक झलक देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। वहीं नवरात्रों के दौराान उनके डांस के अलग अंदाज की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में सपना राधा-कृष्ण के एक भजन पर नाचती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B3T-JsphCk5/?utm_source=ig_embed
दरअसल, सोमवार को राम नवमी के मौके पर देशभर में कंजक पूजन की प्रथा है। ऐसे में सपना ने भी अपने घर पर कंजक पूजन किया और इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही एक भजन संध्या में सपना डांस करती हुई भी दिख रही हैं।
