ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी लुधियाना के पंजाबी भवन में एक शो करने के लिए आई थी पर उनको क्या पता था वो यहाँ पर धोखे की शिकार हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी शो के आयोजको ने 8 लाख रूपये देने की बात की थी। जिसमें से 6 लाख रूपये आयोजको ने पहले ही दे दिया था।
सपना चौधरी ने शो के बाद बाकी बचे हुए पैसे मांगे तो शो का आयोजक पैसे दिए बिना ही भाग गया जिसके बाद सपना चौधरी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

