Bigg Boss 11 के घर से बाहर जा रही सपना चौधरी!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो Bigg Boss 11 शुरू हो चुका है और घर में रहने वालों के बीच लड़ाई भी शुरू हो गई…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो Bigg Boss 11 शुरू हो चुका है और घर में रहने वालों के बीच लड़ाई भी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ सपना चौधरी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, हो सकता है सपना Bigg Boss के घर से बाहर चली जाएं। ऐसा हम नहीं कह रहें हैं और ये Bigg Boss का भी नहीं कहना है। दरअसल, सपना खुद Bigg Boss के घर से बाहर जाना चाहती है और कई मौंकों पर वो यह कहती मिली हैं।सपना चौधरी Bigg Boss से गुज़ारिश कर रही है, उसे घर से बाहर निकाल दिया जाए। उसे घर में नहीं रहना है, उन्हें घर से निकल दिया जाए। इसका खुलासा खुद सपना ने किया है। वहीं सपना और जुबैर खान के बीच नज़दीकियां भी बढ़ती जा रही है। सपना ने जुबैर से कहा है कि उसे घर से जाने का मन है, क्योंकि यहां के लोग बड़े बुरे हैं। हालांकि जुबैर सपना को समझाते हैं कि वो घर में रहें, यहां रहने का मौका बार-बार नहीं मिलने वाला।आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही जुबैर ने एक अश्लील जोक सुनाया था, जिस पर सपना और जुबैर के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई थी। और, अब दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियां बहुत कुछ कह रही हैं। खैर, ये Bigg Boss का घर है, जहां कुछ भी हो सकता है। कब कौन दोस्त बन जाए और कब दुश्मन, यह समझना बच्चों का खेल नहीं। आप भी इंतज़ार करिए कि क्या सपना घर में रहती है या बाहर जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *