पंचकूला: सीएम मनोहर ने पंजाब पुलिस पर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की | इस दौरान सीएम ने कहा करीब तीन महीने बाद समीक्षा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की | इस दौरान सीएम ने कहा करीब तीन महीने बाद समीक्षा बैठक की जाती है, और इसी कड़ी में आज समीक्षा बैठक की है | सीएम ने कहा कि बैठक में गुरुग्राम ,फरीदाबाद और पंचकूला में स्मार्ट थाने खोलने का फैसला हुआ है | और साइबर क्राइम से निपटने के लिए स्मार्ट थाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत इंफ्रास्टक्चर पर चर्चा हुई है | सीएम ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्तिथि ठीक है | वहीं दूसरी तरफ सीएम ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि हनीप्रीत मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है, और ये सब पंजाब पुलिस के जरिए हुआ है | पंजाब पुलिस को तभी हरियाणा पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी | सीएम ने कहा कि दाल में कुछ काला है | और अब हनीप्रीत से पूछताछ में खुलासा होगा |

Watch Video

https://youtu.be/Eqn-Upe5DYY

Khattar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *