ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जल्द ही भोजपुरी फिल्म में धमाकेदार एंट्री करने वाली है।
जानकारी अनुसार भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना-2 में सपना चौधरी रवि किशन के साथ नजर आएंगी।
फिल्म के निमार्ता का कहना है कि इस फिल्म में कई नए प्रयोग किए गए है। जिसमें सबसे खास सपना चौधरी का डांस है।
बता दे कि फिल्म का टीजर आ गया है जिससे लग रहा है कि फिल्म तंत्र विद्या पर आधारित है। अब देखना होगा सपना चौधरी इसमें अपना क्या कमाल दिखाती है।



