ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नेपाल में काठमांडू हवाई अड्डे के पास बांग्लादेशी यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के समय प्लेन में क्रू सहित 67 यात्री शामिल थे।
जिसमें से करीब 50 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है।
जानकारी अनुसार प्लेन दुर्घटनाग्रस्त उस समय हुआ जब वह लैंड कर रहा था।
लैंड करते हुए प्लेन एयरपोर्ट के पास फुटबॉल ग्राउंड के पास क्रैश हो गया जिस कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस विमान ने बांग्लावदेश के ढाका से उड़ान भरी थी और यह विमान यूएस-बंग्ला एयरलांस का है।
Extremely shocked by unfortunate carsh of US_ Bangla Aircraft carrying 67 passengers and 4 crew members. Express deep sorrow on loss of lives and condole to bereaved families and also wish for early recovery of injured persons. Govt will investigate the incident immediately.
— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) March 12, 2018
इस हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने ट्वीट करते हुए गहरा दुख प्रगट किया है। साथ ही उन्होने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के लिए कहा है।




