संगरूर में विधायक ने खोला टोल प्लाजा के खिलाफ मोर्चा, टोल के बराबर ही बना दी अलग से टोल फ्री सड़क

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अक्सर ही पंजाब की सड़कों पर लोगों को भारी टोल चुका कर अपनी जेब हल्की करनी पड़ती है | पर अब पंजाब के  जिला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अक्सर ही पंजाब की सड़कों पर लोगों को भारी टोल चुका कर अपनी जेब हल्की करनी पड़ती है | पर अब पंजाब के  जिला संगरूर के धूरी से कांग्रेस के विधायक ने टोल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए टोल के बराबर एक टोल फ्री रोड बना दी | जिसकी सोशल मीडिया पर खूब धूम है और लोग भी विधायक के इस प्रयास को खूब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं | ढाई किलो मीटर लंबी इस सड़क पर विधायक ने अपनी जेब से ही पैसे खर्च किए हैं |यहीं नहीं धूरी के साथ साथ मलेरकोटला, अमरगढ़ और अहमदगढ़ विधान सभा इलाकों के लोगों को भी संगरूर ही जिला हेडक्वाटर पड़ता है और उन्हें इसी रस्ते से आना जाना पड़ता है जिसके चलते उनकी जेब ढीली होती थी |

वहीं विधायक दलबीर गोल्डी ने कहा कि उन्होंने चुनाव में लोगों से इस टोल को हटाने का वायदा किया था वो पहले दिन से ही इस टोल के विरोध में थे और इस टोल का कोई समाधान निकालने का प्रयास कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने टोल के बराबर दो ढाई किलो मीटर लंबी एक सड़क बनाई है जिस पर लोग आ जा सकते हैं और टोल को बचा सकते हैं उन्होंने बताया कि इस टोल को हटाने के लिए उन्होंने संघर्ष भी किया था जिस के चक्कर में उन पर मामले भी दर्ज किए गए पर अब उन्होंने जो सड़क बनाई है सभी विभागों से अप्रूवल लेकर बनाई है और इससे उसके गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/CADgYc3rcrY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *