ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म नानक शाह फकीर को लेकर शिरोमणी कमेटी औऱ पंजाब सरकार ने यू टर्न लिया है। शिरोमणी कमेटी ने इस फिल्म को हरी झंडी दी थी फिर अपने पैर पीछे खींच लिये। इस तरह ही पंजाब सरकार ने 10 अप्रैल को पहले फिल्म पर पाबंदी के हुक्म दे दिए थे पर शाम को ये भी कहा गया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म के मामले में सरकार कोई दखलअंदाज़ी नहीं करेगी।
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल को फिल्म रिलीज करने के सभी रास्ते साफ कर दिए है। इस फिल्म के निर्माता हरिंदर सिंह सिक्का का कहना है कि इस फिल्म के द्वारा सिखों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया गया है। फिल्म में गुरू नानक देव जी को कंप्यूटर ग्राफिक्स के जरीए दिखाया गया है।
इस के बावजूद भी पंजाब सरकार ने प्रदेश में फिल्म को बैन कर दिया। पर पंजाब सरकार ने यू टर्न लेते हुए फिल्म के मुद्दे पर दखल ना देने का फैसला किया है। सरकार का दावा है कि फिल्म निर्माता ने ही सूबे में फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला किया है।


