ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली दल छोड़ समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने के बाद नेता बलवंत सिंह रामूवालिया एक लम्बे अरसे के बाद पंजाब की राजनीति में फिर सक्रिय होने जा रहे है। बलवंत सिंह रामूवालिया को समाजवादी पार्टी का पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामूवालिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंजाब में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी लगाया है।
उन्होंने पंजाब में समाजवादी पार्टी को मजूबत बनाने के लिए ढांचागत बदलावों के साथ पार्टी खड़ी करने का लेकर भी साफ संकेत दिए । इस दौरान रामूवालिया ने पंजाब की राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब की अकले, शकले , नस्ले और फसले सब बर्बाद हो चुकी है जो कि सरकारों की मेहरबानी है |


