ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हथियारों के लिए लाइसेंस लेने के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी किया है। बिना डोप टेस्ट के हथियार अपने पास रखने पर इसको गैरकानूनी समझा जाएगा। सूत्रों से खबर मिली है इस टेस्ट के झंझट से सीनियर सिटीजन और पूर्व फौजियों को छुट देदी है।
गौरतलब है कि सरकार ने हथियार ले रहे व्यक्तियों के लिए डोप टेस्ट जरूरी किया था जिससे कोई भी नशे का आदी व्यक्ति हथियार ना ले सकें। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस डोप टेस्ट से बुजुर्ग लोगों और पूर्व फौजियों को छुट दे दी है
जिससे उनको अस्पतालों के चक्कर ना काटने पड़े और उन पर किसी तरह का पैसों को लेकर बोझ ना पड़े। बताया जा रहा है कि राज्य में हजारों की संख्या में सीनियर सिटीजन और सेवामुक्त फौजियों के पास लाइसेंस हथियार है और उनके पुराने रिकोर्ड को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।


