ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, महाराजगंज थाना अंतर्गत कनकपुर गांव के 30 वर्षीय अखिलेश यादव समाजवादी लोहिया वाहिनी के क्षेत्र अध्यक्ष थे। उनकी हत्या उस समय की गई, जब वे जिम से अपने घर वापिस जा रहे थे।
फैजाबाद के एसएसपी तिवारी ने कहा कि, फैजाबाद के सपा नेता अखिलेश यादव की आदित्य सिंह ने हत्या कर दी। काफी समय से उन दोनों के बीच में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने अखिेलेश को मौत के घाट उतार दिया।
सपा प्रमुख ने लगाए योगी सरकार पर आरोप
वहीं घटना के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अनुसार राज्य में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। एक ओर सरकार उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की बात कर रही है। वहीं लोग डर के साये में जी रहे हैं।



