ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सातवें सीजन में बतौर जज शामिल हैं। इस डांस शो में उनकी फीस चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे लेकर फिल्म अदाकारा खूब चर्चाओं में हैं।

एक निजी रिपोर्ट के अनुसार, डांस इंडिया डांस शो के एक एपिसोड के लिए करीना करीब 3 करोड़ रूपए फीस ले रही हैं। करीना कपूर पहले भी कलाकारों की फीस बढ़ाने का समर्थन कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि करीना कपूर पहले भी बॉलीवुड में महिला कलाकारों की फीस बढ़ाने के मुद्दे का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं इस शो में फीस को लेकर करीना इंडियन टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं

