न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय दोनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ग्रीस में हैं।
हाल ही सलमान ने ट्वीटर पर फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया। वहीं शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
यूजर्स ने तस्वीरों पर ढेर सारे कमेंट्स किए हैं। सलमान-कैटरीना की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यह फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सिक्वल है। 
