ड्रेसिंग रूम में महिला को देखकर क्रिस गेल ने उतार दिया…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी बैटिंग से गेंदबाजों के बीच खौफ पैदा करने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार अपनी बल्लेबाजी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी बैटिंग से गेंदबाजों के बीच खौफ पैदा करने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार अपनी बल्लेबाजी के कारण नहीं, उनकी करतूत उन्हें सुर्खियों में लेकर आ गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ मसाज थेरेपिस्ट लेनी रसेल ने क्रिस गेल से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। रसेल ने बताया है कि 11 फरवरी 2015 को वह टीम के ड्रेसिंग रूम में गई तो देखा कि क्रिस गेल टी-शर्ट और तौलिया पहने घूम रहे हैं। 

गेल ने उन्हें देखकर पूछा कि आप यहां क्या ढूंढ रही हैं, जबाव में रसेल ने तौलिया कहा। इतना सुनते ही क्रिस गेल ने अपना तौलिया खोलकर रसेल की तरफ बढ़ा दिया। गेल ने कमर के नीचे तौलिया के अलावा कुछ नहीं पहना था, यह देखकर रसेल ने दोनों हाथों से चेहरा ढक लिया और वहां से भाग गई। ड्रेसिंग रूम से निकलकर रसेल स्टैंड की तरफ गईं और देर तक रोती रही। रसेल ने बताया कि वह गेल को दस सालों से जानती थी और उनकी हरकत देखकर डर गई थी।

दरअसल, क्रिस गेल पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं, जिसके कारण वेस्टइंडीज टीम को शर्मिंदा होना पड़ा है। मई 2016 में टाइम मैगजीन की महिला रिपोर्टर से लाइव इंटरव्यू के दौरान गेल फ्लर्ट करते नजर आए थे। गेल ने रिपोर्टर को कहा था कि ‘मेरे पास बहुत बड़ा बैट है। यह दुनिया का सबसे बड़ा बैट है। और तुम्हें इस बैट को उठाने में दोनों हाथ लगाने पड़ेंगे।’ गेल ने इसके बाद भी रिपोर्टर पर कई भद्दे कमेंट किए थे। जिसका काफी विरोध किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *