Faridabad Holi:
हरियाणा के फरिदाबाद में रंगों के त्योहार होली को लेकर बल्लभगढ़ अनाज मंडी में बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और बच्चों के लिए कार्टून वाली विशेष पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई है। जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
यशपाल बंसल दुकानदारों ने बताया कि इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की मांग ज्यादा है। लोग त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में गुलाबी, हरा, पीला और नीला गुलाल फायर गुलाल सिलेंडर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बच्चों के लिए कार्टून ,हनुमान की गदा,हथौड़ा की पिचकारी ,त्रिशूल ,कुल्हाड़ी और टैंक आकार की पिचकारियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं। वहीं युवाओं में रंग-बिरंगे स्मोक बम और फैंसी चश्मों की भी मांग देखी जा रही है। कई दुकानों पर होली स्पेशल ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे खरीदारों में उत्साह और बढ़ गया है। कुल मिलाकर शहर में होली की रौनक दिखाई देने लगी है और लोग पूरे जोश के साथ रंगों के इस त्योहार की तैयारी में जुट गए हैं।



