Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट में उड़ने प्रभावित, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, जानिए क्या है कारण?

Amritsar Airport: पंजाब के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर) से आने-जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना…

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट में उड़ने प्रभावित, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, जानिए क्या है कारण?

Amritsar Airport:

पंजाब के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर) से आने-जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों है। इसके चलते एयरलाइंस ने उड़ानों को बदलने या रद्द करने का निर्णय लिया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की जानकारी के अनुसार आज के लिए एयर इंडिया के अमृतसर से लंदन (गैटविक) के लिए निर्धारित उड़ान (AI169) और उसकी वापसी लंदन से अमृतसर (AI170) को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इंडिगो की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ान भी रद्द की गई है। इसी तरह अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान को अन्य एयरपोर्ट (जैसे सूरत) पर डायवर्ट किया गया था।

अमृतसर से आज अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों जैसे स्पाइसजेट की दुबई के लिए उड़ान को भी अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई सेवाएं पूरी तरह रद्द रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक उड़ानों या रिफंड विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं और यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति पहले से जांचने का आग्रह किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में धमाका, अब तक 15 लोगों की मौत, सुबह हुए धमाके से फैली दहशत

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *