ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणि अकाली दल राज्य में अगले कुछ दिनों में ऐतिहासिक मौकों पर चार बड़ी रैलियां करेगी और राज्य भर में पोल खोल रैली करके कैप्टन सरकार की विफलता को उजागर करेगा। अकाली दल ने 4 बड़ी पोल-खोल रैलियां दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।
दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग अवसरों पर 4 बड़ी कॉन्फ्रेंस करेगा। उन्होंने बताया कि पहली कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को खन्ना के ईसडू में की जाएगी |
दूसरी 20 अगस्त को संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की पुण्य तिथि पर लौंगोवाल में की जाएगी। तीसरी 26 अगस्त को रुक्खड़ पुण्या के अवसर पर बाबा बकाला में की जाएगी और चौथी कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर को छपार मेले पर लुधियाना में की जाएगी।



