बरनाला में लूट की वारदात को रोकने पर महिला को उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुट की वारदातें लगातार सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस प्रशासन की इन मामलों पर बरत रहे लापरवाही साफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुट की वारदातें लगातार सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस प्रशासन की इन मामलों पर बरत रहे लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण लुटेरों और बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।

fatehabad murder

जब कोई आम इंसान इन लुटेरों को रोकता है तो उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बरनाला से सामने आया है जहां पर एक लूट की वारदात को रोक रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार बरनाला में पड़े कस्बा भदौड़ में 80 साल की बुजुर्ब महिला का कत्ल कर देने की खबर सामने आई थी। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थी।

murder

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया गया। इस मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *