ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी मामले में SGPC और SAD सांसद प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की | इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई SGPC प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल ने की | इस मुलाकात को लेकर अकाली दल सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ ने जानकारी दी | सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ के मुताबिक राजनाथ सिंह के सामने प्रतिनिधि मंडल ने राजोआणा की सज़ा को फांसी से उम्र कैद में बदलने की मांग रखी |
राजोआणा की मांग को लेकर मिले प्रतिनिधि मंडल को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द इस पर अमल करने का आश्वासन दिया है | सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ के मुताबिक गृहमंत्री ने कहा कि वो इस मसले के सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार कर जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे |
आपको बता दें कि राजोआणा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले को लेकर पटियाला की केंद्रीय जेल में बंद हैं | राजोआणा को इस मामले में फांसी की सज़ा दी जा चुकी है | अपनी सज़ा को लेकर इसी जेल में राजोआणा ने पिछली 16 जुलाई को भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे | राजोआणा ने SGPC पर उनके केस को लेकर संजीदगी नहीं दिखाने का आरोप लगाया था | इसके बाद SGPC और श्री अकाल तख्त की ओर से राजोआणा से भूख हड़ताल पर नहीं बैठने की अपील की थी | साथ ही SGPC ने इस मसले को गृहमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात का आश्वासन दिया था |
Watch Video
https://youtu.be/yPDXqFIAiQw
