ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल में Plane क्रैश हुआ है, बता दे पठानकोट से भारतीय वायुसेना मिग-21 विमान ने उड़ान भरी थी जिसके बाद Plane हिमाचल प्रदेश में काँगड़ा की ज्वाली रहन के रास्ते मे पट्टा जाटिया पहाड़ियों से जा टकराया जिससे प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । एयरफोर्स का मिग-21 विमान है जिसमे सवार पायलट की मौत हो गई है। विमान पंजाब के पठानकोट से आ रहा था, जो हिमाचल में कांगड़ा के जवाली में क्रैश हो गया।
क्रैश के कारणों का पता नहीं लग सका है। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा जिला प्रशासन का बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है। पायलट का शव बरामद कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Watch Video
https://youtu.be/-NMrFSVpaXk
