कांग्रेस की धक्केशाही के विरोध में अकाली दल का प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली दल ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर नामजदगी कैंसिल करने को लेकर संगरुर में डीसी कार्यालय के बाहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली दल ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर नामजदगी कैंसिल करने को लेकर संगरुर में डीसी कार्यालय के बाहर धरना लगाकर जमकर प्रदर्शन किया | जिसकी अध्यक्षता पूर्व वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने की | आपको बता दें कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के लिए अकाली दल के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतगुर सिंह और दूसरे वर्करों के भरे गए नामजदगी पत्रों में कमियां निकाल कर उन्हें रद्द कर दिया |

जिसको लेकर अकालियों ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन किया | वहीं पूर्व वित मंत्री पंजाब परमिन्दर सिंह ढींडसा ने कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया है | फिलहाल अकाली वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है जो आने वाले दिनों में धरने से घेराव में बदल सकता है |

Watch Video

https://youtu.be/d4jDNHvvZ50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *