ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नया नंगल मोड़ के पास एक दर्दनाक कार हादसा हुआ है | इस कार एक्सीडेंट में तीन नौजवान जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार चार नौजवान शादी से वापिस आ रहे थे कि नया नंगल के पास मोड़ काटते वक्त कार मार्ग के साथ सटे वृक्ष से जा टकराई |
आपको बता दें कि टक्कर इतनी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए | इस दुर्घटना में कार सवार चार नौजवानों में से एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई और तीन नौजवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में ले जाया गया |

