कैथल, 21 अक्टूबर
कैथल के जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात मंडी के गेट नंबर 5 के पास हुई थी, जहां धान की बोरियों के ढेर से एक बोरी चोरी की गई। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं और आसपास नजर रखने के बाद धान की बोरी उठाकर फरार हो जाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थी। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चौकी अनाज मंडी प्रभारी ASI जयपाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अन्य खबरें जानें –
Palwal के होडल में कूड़े के ढेर से लोग परेशान, आवारा पशुओं का जमावड़ा, बीमारी फैलने का खतरा



