Palwal के होडल में कूड़े के ढेर से लोग परेशान, आवारा पशुओं का जमावड़ा, बीमारी फैलने का खतरा

पलवल, 21 अक्टूबर पलवल के होडल शहर के अंदर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे बाबू जगजीवन राम…

पलवल

पलवल, 21 अक्टूबर

पलवल के होडल शहर के अंदर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे बाबू जगजीवन राम चौक पर विशाल कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जहां कर आवारा पशु टहलते हुए हर समय नजर आते हैं। जबकि सरकार द्वारा शहर की साफ सफाई को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए भेजे गए हैं, लेकिन उसके बावजूद शहर में कहीं पर भी साफ सफाई नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि होडल शहर में जो कूड़े के ढेर लगे हुए हैं यह कोई नया मामला नहीं है। लोगों ने कहा कि इसने सरकार का कोई दोष नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा शहर के विकास कार्यों के लिए काफी पैसा भेजा जा रहा है। लेकिन जो यहां के नगर परिषद के चेयरमैन, ओर अधिकारी हैं वह सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहे पर जब इतने गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तो कॉलोनियों में तो ओर भी बुरा हाल है, कहीं पर भी साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।

अन्य खबरें जानें –

Ajmeet Murder Case in Tarn Taran: ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦਗੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਮੁਕਾਬਲਾ, ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *