ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तामिलनाडू के भाजपा नेता एस वी शेखर महिला पत्रकार और मीडिया कर्मचारियों के बारें पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर गए है। इस पोस्ट में उन्होने महिला पत्रकार को लेकर बहुत ही अश्लील औऱ आपत्तिजनक बातें लिखी।
बीजेपी नेता ने साफ लिखा है कि बड़े लोगों के साथ सोने के बिना कोई भी महिला न्यूज एंकर नहीं बन सकती। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता एस वी शेखर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि सीनियर महिला पत्रकार जिसके चेहरे पर राजपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हाथ लगाया था। राजपाल के खिलाफ गलत आरोप लगा रहे है।
इस पीछे उनका इरादा भाजपा को बदनाम करना है। बता दें कि बीजेपी नेता एसवी शेखर तमिल फिल्मों में काम भी कर चुके है। तमिल में किया गया उनका ये पोस्ट बहुत ही अपमानजनक है जिस कारण वो विवादों के घेरे में आ गए है।
अपनी पोस्ट में उन्होने ये भी लिखा है कि मीडिया में कई अनपढ़ और जाहिल लोग काम कर रहे है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि मीडिया सेक्टर में महिलाओं का ज्यादातर यौन शोषण होता है। मीडिया में बड़ी जगह पाने के लिए महिला पत्रकार कई बड़े लोगो के साथ हमबिस्तर होती है।



