ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियापुर के गढ़शंकर की रहने वाली किरण बाला ने पाकिस्तान में जा कर इस्लाम धर्म कबूल कर किरण से आमना बीबी बन गई। इसके साथ ही एक पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह भी करवा लिया। किरण के इस कदम के बाद पंजाब में रह रहा उसका पूरा परिवार सदमे में है।
वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एंजसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा एंजेसियां को पता चला है कि किरण वाला उर्फ आमना करीब ढाई महीने से पाकिस्तान में बातें करती रही है जिसके बारें में किसी को भी पता नहीं चला। ये भी सामने आ रहा है कि स्मार्ट फोन के द्वारा आम हो चुकी तकनीक के सामने सुरक्षा एंजेसियां लाचार हो चुकी है। किरण के परिवार वालों ने बताया कि किरण ढाई महीने से फोन पर बातें करती आ रही है और इसकी फोन पर बातचीत काफी लंबे समय तक चलती रहती थी।
इतने समय से हो रही बातों को सुरक्षा एंजेसी ट्रेस नहीं कर सकी। पंजाब पुलिस के सुरक्षा विभाग का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई भी यंत्र नही है जिसके साथ सोशल मीडिया या इंटरनेट पर की जाने वाली बातों का पता लगाया जा सकें। फोन पर की जाने वाली बातों का पता लगाया जा सकता है पर इंटरनेट पर की जाने वाली कॉलिंग का पता नहीं लगाया जा सकता।
गौरतलब है कि किरण बाला सिख जत्थे के साथ खालसा की साजना दिवस पर पाकिस्तान गई थी। फिर वहां पर किरण ने पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इस पर किरण बाला के परिवारवालों का कहना है कि पाकिस्तान में आईएसआई के बहकावे में आ जाने के कारण उसने ये कदम उठाया है।



