Russia Big Attack News: ऑपरेशन स्पाइडर वेब (Operation spider web) के जरिए ड्रोन से हमला करके यूक्रेन ने रूस को बहुत नुकसान पहुंचाया था. यह नुकसान इतना बड़ा था कि रूसी वायुसेना की ताकत आधी रह गई और रूस की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई. अब रूस जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन पर भीषण हमले कर रहा है.
ऑपरेशन स्पाइडर वेब से नाराज रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया. रूस ने पूरे देश में 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं.इस दौरान कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है. दर्जनों अन्य के घायल होने की भी खबर है. इस हमले में लगभग पूरा यूक्रेन निशाना बना था, जिसमें कीव, लविवि और सुमी समेत नौ क्षेत्र प्रभावित हुए.
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक बताया. यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, कीव में तीन दमकलकर्मी मारे गए, लुत्स्क में दो नागरिक मारे गए और चेर्निहिव में एक अन्य व्यक्ति मारा गया.
हमले के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कथित तौर पर कहा कि रूस ने रात भर के हमले में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलों का इस्तेमाल किया. यह युद्ध के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक था. उन्होंने कहा कि मॉस्को के हमले में 80 लोग घायल हुए और यूक्रेन के लगभग पूरे क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें पश्चिम में लविवि से लेकर उत्तर-पूर्व में सुमी तक के नौ क्षेत्र शामिल थे.
हालांकि रूस ने तीन साल के युद्ध में लगभग हर दिन यूक्रेन पर हमला किया है, लेकिन यूक्रेन पिछले रविवार से ही जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था. दरअसल, कीव ने हाल ही में ऑपरेशन स्पाइडर वेब को अंजाम दिया, जिसमें रूस के एक तिहाई से अधिक रणनीतिक क्रूज मिसाइल वाहकों पर हमला किया गया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमले कीव की आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में थे.
पुतिन ने कहा ‘जवाब देना होगा‘
इस बीच, बुधवार को अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को को कीव के हमले का जवाब देना होगा.



