Gold Silver Latest Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज 7 जून, शनीवार के दिन कमी देखने को मिली है. सोने की कीमत में शुक्रवार को 1,000 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,018 रुपये कम होकर 97,145 रुपये हो गया है, जो कि पहले 98,163 रुपये था.
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 88,985 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,917 रुपये था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 73,662 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 72,859 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. चांदी का दाम 610 रुपये बढ़कर 1,05,285 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,04,675 रुपये प्रति किलो था
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. (Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.



