Bassi Pathana: रूपिंदर हैप्पी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र में 62 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों का नींव पत्थर रखा गया

Bassi Pathana: MLA रूपिंदर सिंह हैप्पी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पांच सड़कों के अपग्रेडेशन के प्रोजेक्ट्स का नींव पत्थर रखकर…

Bassi Pathana: रूपिंदर हैप्पी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र में 62 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों का नींव पत्थर रखा गया

Bassi Pathana:

MLA रूपिंदर सिंह हैप्पी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पांच सड़कों के अपग्रेडेशन के प्रोजेक्ट्स का नींव पत्थर रखकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। MLA हैप्पी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

60 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत-

करीब 60 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों को अपग्रेड करते हुए विधायक रुपिंदर हैप्पी ने कहा कि खन्ना खमाणों से माइनर अप्टो मोरिडा बेला रोड तक 19.10 किलोमीटर सड़क का काम करीब 26 करोड़ 25 लाख रुपये, न्यू लिंक रोड से बदेशा रत्तो से माइनर अप्टो धनौला अमरगढ़ रोड तक 8.72 किलोमीटर सड़क का काम करीब 9 करोड़ 57 लाख रुपये, बस्सी से संघोल रोड तक 7.22 किलोमीटर सड़क का काम करीब 9 करोड़ 79 लाख रुपये, खमाणों से भादला वाया भड़ी, साहिबपुरा व इस्माइलपुर रोड तक 17.30 किलोमीटर सड़क का काम करीब 11 करोड़ रुपये और बस्सी से दधेरी वाया जरखेला खेड़ी फिरोजपुर, बागसिकंदर रोड तक 9.35 किलोमीटर सड़क का काम करीब 6 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा।

लोगों को बड़ी राहत-

इन सड़कों के बनने से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं खराब सड़कों की वजह से होने वाले अचानक सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का पांच साल तक रखरखाव भी ठेकेदार को सौंप दिया गया है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सड़क नेटवर्क बनेगा नंबर वन-

MLA हैप्पी ने कहा कि ये पांच सड़कें लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही थी। इनसे गुजरने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को नंबर वन बनाने के लिए वे योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाली सड़कों को अलग-अलग योजनाओं के तहत पूरी तरह से ठीक किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में अमिरजादे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने छह को कुचला, पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *