Run Machine कोहली जैसा कोई नहीं, ICC अवॉर्ड्स में अपने नाम किए 4 खिताब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार को लेकर मायूसी झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खुशी की खबर आई है । आईसीसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार को लेकर मायूसी झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खुशी की खबर आई है । आईसीसी के सालाना अवॉर्ड्स में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है । साथ में कोहली ने वो कर दिखाया जो हर किसी के बस में नहीं होता । छोटी सी उम्र में इतना बड़ा धमाल तभी तो कहा गया है कोहली जैसा कोई नहीं कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है । कोहली एक मात्र ऐसा खिलाडी है जो हर मैच में अपना जलवा बिखेर देते है ।

विराट कोहली को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है । इसके अलावा विराट कोहली आईसीसी की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान भी चुने गए हैं ।

आईसीसी अवॉर्ड्स में भारत का जलवा कायम रहा । आईसीसी ने ट्विटर पर विराट की जमकर तारीफ की । उन्होंने लिखा कि मात्र 29 साल की उम्र में 32 वनडे शतक पूरे कर चुके हैं और अब सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड के पास पहुंचने की तैयारी में है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *