#RailwayKeZharokheSe : ‘ना सिमरन ना’ ऐसे मत जीना अपनी जिंदगी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का वो आखिरी सीन याद होगा, जब ट्रेन पर चढ़े राज (शाहरूख…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का वो आखिरी सीन याद होगा, जब ट्रेन पर चढ़े राज (शाहरूख खान) को छोड़ने सिमरन (काजोल) समेत उसका पूरा परिवार स्टेशन पर पहुंचता है। और आखिर में अमरीश पुरी सिमरन का हाथ छोड़ते हुए कहते हैं ‘जा सिमरन जा… जी ले अपनी जिंदगी।‘ इस सीन को देखकर हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है और फिल्म का हैप्पी इंडिंग हो जाता है। हालांकि यह रील लाइफ थी, लेकिन रियल लाइफ में भारतीय रेलवे ने इस सीन का इस्तेमाल शुरू किया है।

 

रेलवे मंत्रालय ने लोगों की नब्ज पकड़ते हुए ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के डायलॉग ‘जा सिमरन जा’ को थोड़ी तब्दीली के साथ लिया है। दरअसल, यात्रियों को जागरूक करने के मकसद से रेलवे ने फिल्म के डायलॉग और सीन से एक पोस्टर बनाया है। पोस्टर में लिखा है ‘दुर्घटना से देर भली… चलती ट्रेन में कभी ना चढें।’ रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को हैशटैग RailwayKeZharokheSe से शेयर किया गया है। इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोग रिट्विट कर रहे हैं। मकसद साफ है कि यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए यह पहल शुरू की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *