यमुनानगर में ‘Run for Unity’ का आयोजन, कृषि मंत्री राणा ने दिखाई हरी झंडी, मंत्री-विधायक भी दौड़े

यमुनानगर, 31 अक्टूबर यमुनानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,…

यमुनानगर'Run for Unity' organized in Yamunanagar; Agriculture Minister Rana flags off the event, with other ministers and MLAs also participating in the run.

यमुनानगर, 31 अक्टूबर

यमुनानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ में केवल नेता और कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हुए।

एकता दौड़ में शामिल हुए मंत्री

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित अन्य अतिथियों ने खुद भी दौड़ में हिस्सा लेकर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया।इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कृषि मंत्री ने कश्मीर समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने इसके स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए थे। उनका मानना था कि यदि उस समय उनके प्रयास सफल हो जाते तो आज परिस्थितियां अलग होतीं।

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

अन्य खबरें जानें –

Chandigarh Missing : चंडीगढ़ में 44 वर्षीय व्यक्ति लापता,पुलिस ने लोगों से मदद मांगी, फोटो की जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *