आज़ादपुर मेट्रो स्टेशन पर गुंडों का हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

न्यूज़ डेस्क/ लिविंग इंडिया : देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा इतनी ख़राब है कि कभी भी आपराधिक वारदात हो जाते हैं। ताज़ा मामला आज़ादपुर…

न्यूज़ डेस्क/ लिविंग इंडिया : देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा इतनी ख़राब है कि कभी भी आपराधिक वारदात हो जाते हैं। ताज़ा मामला आज़ादपुर मेट्रो स्टेशन आया है जहाँ असामाजिक तत्वों से लिए CISF के जवान को गोली चलानी पड़ी। इस कारण मेट्रो स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति देखने मिली। पुलिस की जांच जारी है।बताया जाता है कतार में खड़े दो लोगों के बीच जोरदार बहस हुई। दोनों को पकड़कर स्टेशन कंट्रोलर रूम में ले जाया गया। लेकिन दोनों शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। इस दौरान लाइन में खड़े दोनों के दोस्तों ने परिवार के सदस्यों को अन्य लोगों को कॉल करके बुला लिया। करीब 10 मिनट के बाद स्टेशन रणक्षेत्र बन गया।इसके बाद काफी देर तक मेट्रो स्टेशन पर मारपीट होती रही और बीच-बचाव करने आए CISF के कांस्टेबल मुन्ना लाल को लोगों ने पकड़ लिया। कांस्टेबल ने बचाव के लिए फायरिंग की तो लोग धक्का-मुक्की करने लगे। हालांकि पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दो लोगों समेत एक नाबालिग को भी पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *