ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा पुलिस ने 39 दिनों की लंबी तलाश के बाद आखिरकार मंगलवार को राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से पंचकूला पुलिस ने करीब साढ़े 4 घंटे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ की रिकार्डिंग भी की गई। बुधवार दोपहर बाद हनीप्रीत को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया |
नेपाल नही बठिंडा में छुपी थी हनीप्रीत
पंचकूला पुलिस ने बताया कि हनीप्रीत बठिंडा में एक डेरा समर्थक महिला के साथ रह रही थी। पुलिस ने उक्त महिला, सुखदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने जानकारी दी की सुखदीप डेरा समर्थक है और उसने ही बठिंडा स्थित अपने घर में हनीप्रीत को पनाह दी थी। हनीप्रीत पिछले कई दिनों से उसके साथ बठिंडा स्थित उसके घर में रह रही थी।
छापेमारी से कैस बचती थी हनीप्रीत?
पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत से जो सबसे पहला सवाल पूछा, वो यहा था कि उसे कैसे पता चलता था कि पुलिस उसके ठिकाने पर छापेमारी करने वाली है? पंचकुला पुलिस ने उससे यह सवाल इसलिए पूछा क्योंकि पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में बाड़मेर, श्रीगंगानगर, दिल्ली, बाड़मेर, गुरुग्राम में छापेमारी की थी लेकिन वो इन सब जगहों से छापेमारी से ठीक पहले बचकर निकल गई थी। ऐसे में पुलिस यह जानना चाह रही थी कि उसे छापेमारी से जुड़ी खुफिया जानकारी कैसे मिल जाती थी?
पूछे गए ये सवाल ?
इसके अलावा पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत इन सवालों को पूछा
– पुलिस से इतने दिनों से बचकर क्यों भाग रही थी?
– क्या पंचकूला दंगे में कराने में उसकी भूमिका थी?
– दंगे करवाने के लिए क्या आदमियों को इकठ्ठा किया गया था और क्या किसी को पैसे दिए गए थे?
– दंगे के समय समय उसने किन लोगों से बात की?
– राम रहीम ने क्या दंगे के लिए निर्देश दिए थे?
इसके अलावा पुलिस ने हनीप्रीत से उसके ठिकानों और उसके साथी पवन और आदित्य इंसान से जुड़ी पूछताछ की।
अब हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में है i लेकिन उसके सामने आने पर काफी लोगों कि सांसे भी फुलने लगी है i हरियाणा के कई नेतओं को चिंता सताने लगी है i वही हनिप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी है i लेकिन हरियाणा सरकार पहले ही पंचकूला हिंसा को लेकर सवालों के घेरे में है i और कुछ मंत्री विरोधियों के निशाने पर i बहरहाल अब बलात्कारी राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार कानून के शिकंजे में है i अब की दत्तक पुत्री क्या खुलासे करती है, जिससे कहां किसमें कितनी तकरार होती है , यह भी काफी अहम रहेगा i
Watch Video


