ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में ‘नागरिकता संशोधन कानून’ लीगू के बाद हिंसा का माहोव देखने को मिल रहे है। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद आज भी यातायात व्यवस्था बाधित है। आपको बता दें, ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर नोएडा से आने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग लेने की अपील की है। मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के रास्ते रोड नंबर 13 को बंद कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली आनेवाले लोगों के लिए सलाह जारी की गई है कि डीएनडी और अक्षरधाम के रास्ते दिल्ली आएं।
Traffic Alert
Road No. 13A between Mathura Road and Kalindi Kunj is closed for traffic movement. People coming from Noida are advised to take DND or Akshardham to reach Delhi.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 18, 2019
ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है कि रोड नंबर 13 को बंद कर दिया गया है। मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के रोड नंबर 13 को ट्रैफिक मूवमेंट्स के लिए बंद कर दिया गया है। नोएडा से आनेवाले लोगों को सलाह है कि वे दिल्ली पहुंचने के लिए अक्षरधाम और डीएनडी का प्रयोग करें। इसके साथ ही दिल्ली से नोएडा जानेवाले लोगों को सलाह दी गई है कि आश्रम और डीएनडी फ्लाइओवर का प्रयोग करें।
