14 जुलाई
टी20 सीरीज की हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज की शुरूआत आज से होने वाली है। जिसका पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा।
इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की लंबे अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। 5 मैचों की टी20 सीरीज में बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया की बल्लेबाजी और संतुलन दोनों मजबूत होंगे।
बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
शुभमन गिल वनडे सीरीज टीम की कप्तानी करेंगे। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
गेंदबाजी में बुमराह के पास कमान
गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे। साथ ही स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जिम्मेदारी निभाएंगे। हर्षित राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी उपलब्ध नहीं हैं।
कैसा है रिकार्ड
भारत ने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 44 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 18 में जीत और 23 में हार मिली है। एक मैच टाई रहा, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज 14 जुलाई को एजबेस्टन (बर्मिंघम) में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा।दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ) शाम 5:30 बजे होगा।आखिरी वनडे मुकाबला 19 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन) के मैदान पर दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
यह वनडे सीरीज 2027 ICC क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय प्रशंसकों की निगाहें खास तौर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी पर रहेंगी, जिनसे टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अन्य खबरें जानें –




