CCTV कैमरे में कैद हुई शर्मनाक तस्वीर, चोरों ने 42 बोरी चावल पर किया हाथ साफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीसीटीवी कैमरे में एक तस्वार कैद हुई है जो देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे | जी हां जहां 3 लोगों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीसीटीवी कैमरे में एक तस्वार कैद हुई है जो देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे | जी हां जहां 3 लोगों ने मिलकर एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई |

अब इसे मजबूरी कहे या भूखमरी कहे या फिर चोरी | जी हां लोग पैसा, सोना, गहना तो चोरी करते हैं लेकिन अब लगता है चोरों ने अपना चोरी करने का पैंतरा बदल लिया है अब चोर पैसे नहीं बल्की धान की चोरी करने लगे हैं |

मामला फतेहाबाद का है जहां अनाजमंडी से चोरों ने 42 बोरी धान चोरी कर फरार हो गये | ये मामला कभी साफ नहीं हो पाता अगर मंडी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते | अनाज मंडी के मालिक की माने तो चोरों ने सिर्फ दो बोरी चावल चोरी किये हैं लेकिन ठीक उसके बगल वाले दुकान से चोरों ने 40 बोरी चावल लेकर फरार हो गये |

सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा रहा है कि रात के अंधेरे में कैसे चोर पहले अनाज मंडी के चक्कर काटता है और फिर मौके देखकर अनाज की बोरी लोड करके 3 चोर एक ही बाइक में सवार हो कर फरार हो जाते हैं | इस तरह से चोरों ने 42 बोरी चावल को देखते ही देखते साफ कर दिया |

Watch Video

https://youtu.be/cQVHebAYkkU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *